Monday, October 19, 2026
Home Hoshiarpur सरकारी स्कूल ढोलबाहा में में करवाया गया कम्प्यूटर टाइपिंग टेस्ट

सरकारी स्कूल ढोलबाहा में में करवाया गया कम्प्यूटर टाइपिंग टेस्ट

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। ज़िला शिक्षा अधिकारी ललिता अरोड़ा के मार्गदर्शन में ब्लॉक भूंगा-2 के सरकारी सीनीयर सैकंडरी स्कूल ढोलबाहा में कम्प्यूटर टाइपिंग टेस्ट का आयोजन प्रिंसीपल अमनदीप सिंह की देखरेख में किया गया। इस टेस्ट का उद्देश्य विद्यार्थियों की टाइपिंग कौशल को निखारना और उन्हें जिला स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना था। ब्लॉक गाइडेंस काउंसलर नीरज धीमान ने बताया कि इस आयोजन को कंप्यूटर शिक्षक विपिन कौशल व संदीप कौर ने अपने विशेष सहयोग से इसे सफल बनाया। टाइपिंग टेस्ट में तीन भाषाओं–पंजाबी, हिंदी, और अंग्रेजी–में परीक्षण लिया गया। कुल मिलाकर, लगभग 12 स्कूलों के 26 छात्रों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। इस सफल आयोजन ने न केवल विद्यार्थियों के कौशल में सुधार किया, बल्कि उन्हें भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए प्रोत्साहित भी किया। इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ छात्रों को शिक्षा के विभिन्न पहलुओं में बेहतर बनाने में सहायक साबित होती हैं।

Advertisements

प्रिंसीपल अमनदीप सिंह ने स्कूलों और सभी प्रतिभागियों को बधाई। इस कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को आगामी प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया है और उनकी क्षमताओं को उजागर किया है। इस प्रतियोगिता के परिणाम उत्साहजनक रहे-अंग्रेजी टाइपिंग में संजना ठाकुर सससस ढोलबाहा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। हिंदी टाइपिंग में शिवानी  सससस ढोलबाहा ने प्रथम स्थान हासिल किया। पंजाबी टाइपिंग में रोहित सससस ढोलबाहा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ये सफल प्रतिभागी अब जिला स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी सफलता को और आगे बढ़ाएंगे। इस मौके पर उपरोक्त के इलावा जयपाल, नवनीत सिंह, अनिल व रमन कुमार भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here