Monday, October 19, 2026
Home Hoshiarpur एक व्यक्ति द्वारा दान की आंखे दो अन्धेरी ज़िन्दगियों को रोशन करती...

एक व्यक्ति द्वारा दान की आंखे दो अन्धेरी ज़िन्दगियों को रोशन करती हैं: संजीव अरोड़ा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। रोटरी आई बैंक एवं कोर्निया ट्रांसप्लांट सोसायटी की ओर से 39वें राष्ट्रीय पखवाड़े के तहत प्रधान एवं प्रमुख समाज सेवी संजीव अरोड़ा के नेतृत्व में नेत्रदान जागरूकता कैम्प का आयोजन सिद्धेश्वर शिव मन्दिर बस्सी गुलाम हुसैन में महंत स्वामी उदय गिरी जी के सान्धिय में निःशुल्क में लगाये गये मेडिकल कैम्प में किया गया। जिसमें 55 लोगों ने नेत्रदान प्रण पत्र भरे। इस अवसर पर सर्वधर्म कमेटी के अध्यक्ष अनुराग सूद व सोसायटी के चेयरमैन जे.बी.बहल विशेष तौर पर उपस्थित थे। इस अवसर पर आध्यात्मिक प्रमुख महंत स्वामी उदय गिरी जी ने कहा कि सभी धर्म मानवता की सेवा करने का सन्देश देते हैं और उन्होंने कहा कि नेत्रदान महादान है। प्रत्येक व्यक्ति को नेत्रदान प्रण पत्र भरना चाहिये तांकि अन्धेरी ज़िन्दगी जी रहे व्यक्तियों को भी रोशनी मिल सके।

Advertisements

प्रधान संजीव अरोड़ा व जे.बी.बहल ने उपस्थित जनों को सम्बोधित करते हुये नेत्रदान करने के लिये जागरूक करते हुये कहा कि एक व्यक्ति द्वारा दान की आंखों से दो व्यक्तियों की अन्धेरी ज़िन्दगी को रोशनी मिलती है और श्री अरोड़ा ने बताया कि हमारे देश में कोर्निया ब्लाईंडनैस से पीड़ित मरीज़ बहुत ज्यादा है लेकिन मरणोपरांत आंखों का मिलना बहुत कम है। इसलिये सभी को चाहिये कि मरणोपरांत नेत्रदान करने के लिये प्रण पत्र जरूर भरें तांकि  जो लोग इस दुनियां को देख नहीं पा रहे, वह भी भगवान की बनाई दुनियां को देख सकें। इस अवसर पर प्रण पत्र भरने वालों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। आखिर में श्री अनुराग सूद द्वारा आये हुये अतिथियों व संस्थाओं का धन्यवाद करते हुये उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर सरोज, नरवीर ठाकुर नन्दी, प्रिं. डी.के.शर्मा, मदन लाल महाजन, वीना चोपड़ा, तमन्ना बाबू प्रिं.आरती सूद मेहता, दीपिका पलाहा ठाकुर, नरिन्दर सिंह, हर्षविन्दर सिंह पठानिया, मुनीष तलवार, समीर सैनी, दर्पण सैनी कौंसलर, कृष्ण सिंह सैनी, कुलदीप राय गुप्ता, पवन रिशी, सुरिन्दर दीवान, प्रेम तनेजा व अन्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here