Saturday, October 17, 2026
Home Latest विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया कांग्रेस में हुए शामिल

विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया कांग्रेस में हुए शामिल

हरियाणा (द स्टैलर न्यूज़)। भारतीय पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। दोनों ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लाकर्जुन खरगे और महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की। इससे पहले विनेश फोगाट ने रेलवे से भी इस्तीफा दे दिया था और दो दिन पहले ही विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की थी। जिसके बाद दोनों के पार्टी में शामिल होने की चर्चाएं काफी तेज हो गई थी। हालांकि, अभी तक पार्टी की ओर से दोनों के टिकट को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।  

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here