Friday, October 30, 2026
Home Hoshiarpur ‘सीएम दी योगशाला’ के अंतर्गत होशियारपुर में चल रही है 120 योग...

‘सीएम दी योगशाला’ के अंतर्गत होशियारपुर में चल रही है 120 योग कक्षाएं: कोमल मित्तल

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि पंजाब सरकार के बेहतरीन प्रोग्राम सी.एम. दी योगशाला का लोग अधिक से अधिक लाभ उठाकर स्वस्थ जीवन शैली को अपनाएं। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा प्रदेश के नागरिकों को नि:शुल्क योग शिक्षा देने की एक पहल है। इस योजना के अंतर्गत पंजाब में प्रमाणित योग टीचरों की एक टीम स्थापित की गई है ताकि योग को घर-घर तक पहुंचाया जा सके व जनता को योग टीचरों की सुविधा देकर इसको एक जन आंदोलन में बदला जा सके। उन्होंने बताया कि होशियारपुर शहर में 22 योग ट्रेनरों की ओर से 120 योग कक्षाएं चल रही है, जिनमें 9000 से अधिक लोग रोजाना योग सीख रहे हैं।  डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि योग कक्षाएं लेने के लिए 25 नागरिकों का समूह होना चाहिए और इस प्रोग्राम के साथ जुडऩे के लिए टेलीफोन नंबर 76694-00500 पर मिस्ड काल देकर इसका लाभ लिया जा सकता है। उन्होंने बताया कि सी.एम दी योगशाला के माध्यम से लोगों को उनके द्वारा चुने गए स्थानों पर जैसे पार्क, सार्वजनिक स्थान पर नि:शुल्क योग प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

Advertisements

उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से इसके लिए योग ट्रेनर नियुक्त किए गए हैं जो कि होशियारपुर के अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर लोगों को योग की विधियों के बारे में जागरुक कर रहे हैं। जिला कोआर्डिनेटर माधवी सिंह ने बताया कि सी.एम. दी योगशाला के माध्यम से लोगों को उनके द्वारा चुने गए स्थान पर जैसे कि पार्क, सार्वजनिक स्थान पर नि:शुल्क योग शिक्षा दी जा रही है। उन्होंने बताया कि शहर में असलामाबाद , माउंट एवेन्यू , बसंत विहार, शिव मंदिर, भगत सिंग नगर, भीम नगर, रेलवे मंडी ग्राउंड, मॉडल टाउन , दशमेश नगर, अशोका पार्क , स्कीम नंबर 11 पार्क, सिविल लाइन चिल्ड्रन पार्क, आर्य समाज मंदिर, गौतम नगर पार्क, शालीमार नगर, मिलाप नगर, कमालपुर , पुरहीरा, बहादुरपुर में रोजाना सुबह  योग कक्षा लगाई जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here