Tuesday, October 20, 2026
Home Hoshiarpur पैंशन समय पर न मिलने पर म्यूंसिपल रिटायर्ड इम्पलायज़ ने दी संघर्ष...

पैंशन समय पर न मिलने पर म्यूंसिपल रिटायर्ड इम्पलायज़ ने दी संघर्ष की चेतावनी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। म्यूंसिपल रिटायर्ड इम्पलायज़ यूनियन की विशेष बैठक चेयरमैन कुलवंत सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें यूनियन के सरप्रस्त एवं प्रमुख समाज सेवी संजीव अरोड़ा विशेष तौर पर उपस्थित हुये। बैठक में सेवा निवृत कर्मियों की मुख्य मांगों पर विचार विमर्श करते हुए प्रधान कुलवंत सिंह सैनी ने कहा कि प्रत्येक माह जो सेवा निवृत कर्मियों को जो पैंशन मिलती है वो हर माह देरी से मिलती है, कभी-कभी तो 10 तारीख भी निकल जाती है। बैठक में सरकार को चेतावनी दी गई कि अगर पैंशन सही समय पर यानि 1-2 तारीख तक खाते में नहीं आयेगी तो यूनियन सरकार के विरुद्ध संघर्ष करेगी। इस मौके पर सरप्रस्त संजीव अरोड़ा ने कहा कि मुलाजिमों का जो बकाया डी.ए. बनता है व जो नये स्केल लागू किय गये हैं उनका बकाया भी जल्द से जल्द दिया जाये क्योंकि सरकार के चुने हुये नुमाइंदे जब भी किसी समारोह में जाते हैं  तो  यूनियन उन नेता को मैंमोरंडम देती है तो वह आश्वासन देते हैं कि आपकी मांगें जल्द ही मान ली जायेंगी। लेकिन मांगे ना मानने की सूरत में सरकार का मज़ाक बनता है।

Advertisements

इस लिए सरकार को चाहिए कि मजाक का पात्र न बन कर जल्द से जल्द मांगों पर विचार कर उसे लागू किया जाये नहीं तो सरकार को आने वाले चुनावों में नजीते भूगतने पड़ सकते हैं। सचिव जोगिंदर पाल आदिया ने कहा कि एक तरफ सरकार कहती है कि पंजाब सरकार का खजाना भरा पड़ा है, दूसरी तरफ न तो मुलाजिमों को कुछ दिया जा रहा है न ही कोई विकास नज़र आ रहा है जिस कारण सरकार से हर वर्ग दुखी है। बैठक के दौरान अशवनी शर्मा जे.ई. को 65 वर्ष पूरे होने पर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया क्योंकि यूनियन द्वारा प्रत्येक कर्मचारी को 65 वर्ष की आयू पूरी होने पर सम्मानित किया जाता है। इस अवसर पर जोगिंदर पाल आदिया, अशवनी शर्मा, सुरिंदर कुमार, दशरथ लाल, सुरजीत सिंह, लाल सिंह, सीता राम, सुरजीत लाल, हरीश कुमार, नरेश कुमार, अमरजीत सिंह, अशवनी कुमार, विजय कुमार व अन्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here