Monday, November 2, 2026
Home Himachal टौणी देवी में एसडीएम कार्यालय खुलवाने के लिए राजेश ठाकुर ने सीएम सुक्खू...

टौणी देवी में एसडीएम कार्यालय खुलवाने के लिए राजेश ठाकुर ने सीएम सुक्खू से मिल उठाई मांग

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-रजनीश शर्मा। जिला किसान कांग्रेस हमीरपुर के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिलकर टौणी देवी में एसडीएम  कार्यालय खुलवाने की मांग की है। राजेश ठाकुर के अनुसार सुजानपुर विधान सभा उप चुनाव के समय सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने टौणी देवी  में एस डी एम उप-मण्डल कार्यालय खोलने की घोषणा की थी।

Advertisements

उन्होंने सीएम  को बताया कि स्थानीय लोगों की यह मांग बडी पुरानी है क्योंकि एस डी एम कार्यालय हमीरपुर व सुजानपुर होने के कारण लगभग 15 से 20 किलोमीटर सफर कर जाना पडता है। राजेश  ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने  जनहित में इस मांग को शीघ्र  पूरा करने का आश्वासन दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here