Tuesday, October 20, 2026
Home Hoshiarpur इतिहास विषय के लेक्चरारो का एक दिवसीय सेमिनार जिला शिक्षा व सिखलाई...

इतिहास विषय के लेक्चरारो का एक दिवसीय सेमिनार जिला शिक्षा व सिखलाई संस्था अज्जोवाल में लगाया गया

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। इतिहास विषय के लेक्चरारो का एक दिवसीय सेमिनार जिला शिक्षा व सिखलाई संस्था अज्जोवाल में  डी. आर. पी.मनदीप सिंह के नेतृत्व में लगाया गया। जिसमें 38 के करीब जिले भर के इतिहास के लेक्चरर ने भाग लिया। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी मैडम ललिता अरोड़ा विशेष तौर पर उपस्थित हुई। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सेमिनार समय के अनुसार शिक्षण कार्य को आगे बढ़ाने के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि पिछले समय में काफी शिक्षा संबंधी काम ऑनलाइन भी शुरू किया गया है जिसकी जानकारी प्रत्येक शिक्षक को होना जरूरी है। इस तरह की ट्रेनिंग विषय से संबंधित लेक्चररों को भी प्रदान की जाती है ताकि वह पूरी तरह से अपडेट रहें। उन्होंने कहा कि इस तरह के सेमिनार का मतलब तभी सार्थक हो सकता है अगर हम इसमें दी गई जानकारी को बच्चों तक पहुंचाएं और उनमें ज्ञान का संचार करें। इतिहास का विषय बहुत ही महत्वपूर्ण है जहां से हमें पिछले समय में हुई घटनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त होती है।

Advertisements

जहां से शिक्षा लेकर हम आगे की रूपरेखा तैयार कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अक्सर देखा जाता है कि बच्चा जैसे-जैसे अगली क्लास में जाता है उसकी पढ़ाई में रुचि प्रभावित होने लगती है। इसके के कई कारण हो सकते हैं। इन कारणों को तलाश कर हमें उसे पढ़ाई के साथ जोड़ने में अपनी भूमिका को अच्छे तरीके से निभाना होगा। उन्होंने कहा कि अध्यापक बच्चों को मोटिवेट करने में सहायक होता है। बच्चा अध्यापक की बात अच्छे तरीके से समझ पाता है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार शिक्षा के स्तर को और ऊंचा उठाने के लिए हर कदम उठा रही है और हमें सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ देना होगा। इस बार मैप के अंकों का भी अलग तरीके से निर्धारण किया गया है। अब नदिया बनाने के भी पांच अंक रखे गए है। मनदीप सिंह ने प्रश्न पत्र की रूपरेखा के बारे में भी नवीनतम जानकारी दी।  सेमिनार के दौरान डी. पी. सी. अंकुर शर्मा, अंकुर सूद,डीआरपी लोकेश वशिष्ठ,परमिंदरजीत सिंह, रशपाल सिंह व परमजीत सिंह आदि ने भी विषय से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here