Monday, October 26, 2026
Home Latest पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति के किए 15 टुकड़े, सीमेंट के...

पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति के किए 15 टुकड़े, सीमेंट के ड्रम में डालकर किया सील

मेरठ (द स्टैलर न्यूज़)। मेरठ में पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने के बाद उसके शव के 15 टुकड़े कर उसे ठिकाने लगा दिया। मृतक की पहचान सौरभ राजपूत उम्र 29 वर्षीय के रूप में हुई है। आरोपीयो की पहचान पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी की पहचान साहिल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मुस्कान और उसके प्रेमी ने पहले उसे नींद की गोली दी और उसके बाद उन्होंने चाकू से उसकी हत्या कर दी। बता दे कि हत्या करने के बाद उन्होंने शव के टुकड़े कर दिय़े और उसे ड्रम में डालकर सीमेंट से सील कर दिया। जांच दौरान पुलिस ने बताया कि सौरभ राजपूत US बेस्ड एक कंपनी में मर्चेंट नेवी की जॉब करता था और 24 फरवरी को वह अपनी 6 साल की बेटी का जन्मदिन मनाने भारत आया था। इस भयानक घटना को अंजाम देने के बाद लोग सौरभ के बारे में पूछने लगे तो मुस्कान ने लोगों को यह बताना शुरू कर दिया कि उसका पति हिल स्टेशन घूमने गया है।

Advertisements

पुलिस को गुमराह करने के लिए मुस्कान ने सौरभ के फोन से सोशल मीडिया पर कौसानी की कुछ वीडियो और फोटो भी अपलोड कर दी। पुलिस ने जब मुस्कान और साहिल को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो दोनों ने अपना जुर्म कबूल किया और उन्होंने बताया कि ड्रम में सील सौरभ का शव घर में रखा हुआ है। पुलिस अधिकारियों ने छैनी हथौड़ी और ड्रिल मशीन की मदद से काफी मशक्कत के बाद सौरभ के शव को रिकवर करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस ने मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल से पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here