Friday, October 30, 2026
Home Hoshiarpur आतंकियों की कायराना हरकत के लिए उन्हें उन्हीं की भाषा में जवाब...

आतंकियों की कायराना हरकत के लिए उन्हें उन्हीं की भाषा में जवाब दे भारतीय सेनाः संदीप सैनी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पहलगाम में जिस कायराना तरीके से आतंकियों ने पर्यटकों पर हमला करके करीब 28 लोगों को मौत के घाट उतार दिया और कई लोगों को घायल कर दिया, उसकी जितनी निंदा की जाए कम है और भारतीय सेना को आतंकियों को उन्हीं की भाषा में जवाब देकर हमले में मरने वालों की आत्मा को शांति देनी चाहिए। यह बात बैंकफिको पंजाब के चेयरमैन संदीप सैनी ने उक्त घटना की निंदा करते हुए मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि भेंट करते हुए कही।

Advertisements

उन्होंने कहा कि हमले में जो लोग घायल हुए हैं वह जल्द स्वस्थ्य होकर अपने-अपने परिवार के बीच पहुंचें। श्री सैनी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के हालात पहले से काफी सुधरे हैं, लेकिन दुख की बात है कि आतंक और उसके पैरोकारों को यह बात रास नहीं आ रही है। इसलिए वह पर्यटकों को निशाना बनाकर पुनः दहशत का माहौल व्याप्त करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि बड़े शर्म की बात है कि पर्यटकों को धर्म के आधार पर निशाना बनाया गया और इस घटना के जिम्मेदारों पर जल्द से जल्द कार्यवाही करके पूरे देश में फैले रोष को शांत करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि भारतीय सेना पर उन्हें गर्व है और जिस प्रकार सुरक्षा एजेंसियां वहां पर कार्य कर रही हैं उस पर कोई संदेह नहीं है, लेकिन ऐसे दहशतगर्दों पर सख्त कार्यवाही के लिए जो भी उच्त कदम हों उठाए जाने चाहिए। श्री सैनी ने सभी राजनीतिक दलों एवं सामाजिक संगठनों से अपील की कि वह मानवता के लिए इस घटना के आरोपियों को उनके असल अंजाम तक पहुंचाने के लिए एकजुटता से आवाज उठाने की अपील की ताकि ऐसे लोगों के लिए समाज के किसी भी वर्ग में कोई जगह न हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here