Tuesday, October 20, 2026
Home Latest चीन ने अरुणाचल प्रदेश के कई स्थानों के बदले नाम, भारत ने...

चीन ने अरुणाचल प्रदेश के कई स्थानों के बदले नाम, भारत ने कहा- नाम बदलने से नहीं बदलेगी हकीकत

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश के कई स्थानों के नाम बदलने की कोशिश पर भारत ने आपत्ति जताई और इसे पूरी तरह खारिज कर दिया है। भारत ने कहा कि इस तरह की बेतुकी कोशिशों के बावजूद यह निर्विवाद सच्चाई नहीं बदलेगी कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न अंग था, है और आगे भी रहेगा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, “हमने नोटिस किया है कि चीन ने अरुणाचल प्रदेश में कई जगहों के नाम बदलने की व्यर्थ और बेतुकी कोशिश की है।”

Advertisements

उन्होंने आगे कहा, “हम इस तरह की कोशिशों को अपने सैद्धांतिक रुख के अनुरूप सिरे से अस्वीकार करते हैं।” रणधीर जायसवाल ने इस मुद्दे पर मीडिया के सवाल का जवाब देते कहा, “रचनात्मक नाम रख देने से यह निर्विवाद वास्तविकता नहीं बदली जा सकेगी कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न हिस्सा और अविभाज्य अंग था, है और हमेशा रहेगा।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here