
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भगत नगर के समीप भंगी चोअ से एक युवक का शव मिलने का समाचार है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम के उपरांत ही लग पाएगा।

जानकारी अनुसार भगत नगर के समीप चोअ में किसी ने एक युवक को गिरे हुए देखा और इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी। जब लोग वहां पहुंचे और उन्होंने देखा कि युवक के पास एक लिफाफा सा पड़ा हुआ था, जिसमें रोटी थी व पास ही कुछ पत्र आदि भी पड़े हुए थे और युवक मृत था। इस पर उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी थी। खबर लिखे जाने तक युवक की पहचान नहीं हो पाई थी तथा पुलिस ने कहा कि इस संबंधी जांच करने उपरांत ही कुछ कब पाएंगे।












