Thursday, October 29, 2026
Home Hoshiarpur अवैध खनन के खिलाफ जनांदोलन खड़ा करेगी युवा कांग्रेसः किरपाल

अवैध खनन के खिलाफ जनांदोलन खड़ा करेगी युवा कांग्रेसः किरपाल

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला युवा कांग्रेस महासचिव प्रणव कृपाल के नेतृत्व में आज युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन पर गंभीरता से चर्चा की गई। इस अवसर पर प्रणव कृपाल ने कहा कि गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र में अवैध खनन युद्ध स्तर पर हो रहा है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र में अवैध खनन में लिप्त टिप्परों के कारण अब तक 18 मौतें हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक नेताओं व प्रशासनिक अधिकारियों की मिलीभगत से अवैध खनन हो रहा है। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस अवैध खनन के खिलाफ जनांदोलन खड़ा करेगी और गांव-गांव जाकर लोगों को अवैध खनन के खिलाफ लामबंद करेगी।

उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने अवैध खनन के खिलाफ ठोस कदम नहीं उठाए तो जोरदार आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य पंकज कृपाल एडवोकेट, रोहित कुमार, सचिन नैय्यर महासचिव यूथ कांग्रेस विधानसभा क्षेत्र गढ़शंकर, सन्नी शर्मा, मनजिंदर मोनोवाल, जगतार साधोवाल, प्रकाश सिंह लंबरदार, हरभजन सिंह लंबरदार, आशा रानी, ​​पलविंदर सिंह, बिट्टू राणा, सूबेदार सुरिंदर राणा आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here