Monday, October 19, 2026
Home Hoshiarpur प्रोफेसर डीआर सैनी ने चेरिटेबल स्वास्थ्य केन्द्र को दवाईयां की भेंट

प्रोफेसर डीआर सैनी ने चेरिटेबल स्वास्थ्य केन्द्र को दवाईयां की भेंट

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री राम चरित मानस प्रचार मंडल की ओर से श्री राम भवन चांद नगर बहादुरपुर होशियारपुर में चलाए जा रहे चेरिटेबल स्वास्थ्य केन्द्र में जरुरतमंद रोगियों के लिए प्रोफेसर डी. आर. सैनी ने अपनी धर्मपत्नी आशा सैनी की पुण्यतिथि पर बहुमुल्य दवाईयां डा. अदिति शर्मा को भेंट की तथा जरूरतमंद परिवारों को राशन भी बांटा। इस अवसर पर उनके साथ उनके बेटे सुमित सैनी, बेटी पुनीत सैनी, दामाद तरुण सैनी एवं दोतियां ईशरत, पाखी भी उपस्थित थी। प्रोफेसर डी. आर. सैनी ने कहा कि हमारे इलाके में मंडल द्वारा धर्म के साथ-साथ जो जन कल्याण कार्य किए जा रहे हैं वह काफी सराहनीय हैं।

Advertisements

उन्होंने सभी धर्म प्रेमियों से कहा कि ऐसे पुण्य के कार्यों के लिए आगे आना चाहिए। इस मौके पर प्रधान हरीश सैनी, सुनील प्रिये, सुरेन्द्र ओहरी, महिन्द्रपाल गुप्ता, अश्वनी चोपड़ा, मा. निहाल चंद, एस.पी. गौतम, रमन वर्मा, जे.के. शर्मा, तिलक राज वर्मा, सुरेन्द्र लकी, सोमनाथ, विपिन गुप्ता,  मदन लाल अरोड़ा, रमन खन्ना, सुरेंद्र सिंह आदि सदस्य उपस्थित थे।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here