Tuesday, October 20, 2026
Home Hoshiarpur बहु-रंग कलामंच होशियारपुर की ओर से सैंट्रल जेल होशियारपुर में मनाया गया...

बहु-रंग कलामंच होशियारपुर की ओर से सैंट्रल जेल होशियारपुर में मनाया गया अन्तर्राष्ट्रीय योगा दिवस

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। माई भारत होशियारपुर के दिशा निर्देशानुसार बहु-रंग कलामंच होशियारपुर की ओर से सैंट्रल जेल होशियारपुर में अन्तर्राष्ट्रीय योगा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर एलायन्स क्लब के एैली एडवोकेट एस.पी.राणा तथा एैली रमेश कुमार, जेल सुप्रीडैंट हरचरन सिंह तथा अतिरिक्त सुप्रीडैंट हरभजन सिंह, वैटर्न एथलीट एस.पी.शर्मा तथा फिल्म कलाकार अशोक पुरी विशेष तौर पर पहुंचे। इस प्रोग्राम के सूत्रधार सुमेश कुमार वर्मा थे। अन्तर्राष्ट्रीय योगा दिवस के अवसर पर 100 से अधिक बन्दियों के साथ योग आसन करने के पश्चात योग के महत्व पर विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर जेल सुप्रीडैंट हरचरन सिंह गिल ने इस साल के योगा थीम ’’एक धरती-एक सेहत’’ पर विचार विमर्श करते हुये बताया कि एक स्वस्थ शरीर में ही एक स्वस्थ दिमाग निवास करता हैं। आज के इस चकाचौंध भरे समाज में मानसिक सन्तुलन बनाने रखने के लिये योग एक अहम स्थान रखता है, इस लिऐ हम सभी को योग को जीवन पद्धति के रुप में अपनाना याहिए। इस अवसर पर डिप्टी सुप्रीडैंट हरभजन सिंह ने बताया कि जेल में बन्दियों को योग अध्यापक नकुल चन्द्र की ओर से रोज़ाना योग करवाया जाता है।

Advertisements

एैली एडवोकेट एस.पी.राणा तथा एैली रमेश कुमार ने बहु-रंग कलामंच होशियारपुर  की ओर से जेल के अन्दर लगाई जा रही योग कक्षाओं में सबसे बढि़या प्रदर्शन करने वाले बन्दियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर वैटर्न एैथलीट एस.पी.शर्मा तथा सुमेश कुमार ने भी उपस्थिति को सम्बोधन किया। आज के समागम के अन्त में जेल सुप्रीडैंट हरचरन सिंह तथा अतिरिक्त सुप्रीडैंट स.हरजभजन सिंह को दौशाले देकर सम्मानित किया गया। कलाकार अशोक पुरी ने सभी को योग को अपनी जीवन शैली का हिस्सा बनाने के लिये प्रेरित किया तथा कहा कि हमें एक स्वस्थ संसार की रचना के लिये धर्म, जाति तथा राष्ट्रीयता से ऊपर उठकर योग को अपनाना चाहिये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here