Monday, November 2, 2026
Home Hoshiarpur स्वास्थ्य विभाग की खाद्य सुरक्षा टीम ने सब्जी मंडी मुकेरियां व आसपास...

स्वास्थ्य विभाग की खाद्य सुरक्षा टीम ने सब्जी मंडी मुकेरियां व आसपास के गांवों की चेकिंग की

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। माननीय कमिश्नर फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन पंजाब दिलराज सिंह आईएएस व सिविल सर्जन होशियारपुर डा. पवन कुमार शगोत्रा ​​के आदेशानुसार तथा जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. जतिंदर भाटिया के दिशा-निर्देशानुसार आज खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुनीश सोढ़ी व टीम के सदस्यों ने सब्जी मंडी मुकेरियां में फल व सब्जी की दुकानों व रेहड़ी-पटरी वालों की चेकिंग की। इसके अलावा मुकेरियां के आसपास के गांवों नौशहरा व मानसर में स्थित खाद्य पदार्थ बेचने वाली दुकानों की चेकिंग की गई। इस दौरान कुल 9 नमूने लिए गए। इस बारे में जानकारी देते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुनीश सोढ़ी ने बताया कि मुकेरियां शब्जी मंडी में फल व सब्जी की दुकानों व रेहड़ी वालों की चेकिंग की गई तथा सड़े-गले या ज्यादा पके फलों को मौके पर ही नष्ट किया गया तथा उन्हें फटकार भी लगाई गई कि वे फलों व सब्जियों को पकाने में किसी भी प्रकार के रासायनिक पदार्थ का प्रयोग न करें।

Advertisements

इसके साथ ही उन्हें इस गर्मी व बरसात के मौसम के कारण सड़े-गले या ज्यादा पके फलों व सब्जियों को स्वंय नष्ट करने के लिए भी प्रेरित किया गया। इस दौरान आम के 3 सैंपल लिए गए।  एफएसओ मुनीश सोढ़ी ने बताया कि मुकेरियां के नजदीक गांव नौशहरा व मानसर में स्थित खाद्य विक्रेताओं की चेकिंग के दौरान दूध के 3 व खाद्य तेल के 3 सैंपल लिए गए। खाद्य विक्रेताओं को फटकार लगाई गई कि वे खाद्य पदार्थों की बिक्री के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले एफएसएसएआई नियमों का पालन करें ताकि किसी भी व्यक्ति के स्वास्थ्य पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। लिए गए इन 9 सैंपलों को जांच के लिए खाद्य लैब में भेज दिया गया है तथा रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here