
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। अध्यापक दिवस के मौके पर लेक्चरर संदीप कुमार सूद तथा जिला रिसोर्स कोऑर्डिनेटर अंकुर शर्मा ने नवनियुक्त उप जिला शिक्षा अधिकारी एलिमेंट्री अमनदीप शर्मा को सम्मानित किया। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी मैडम ललिता अरोड़ा भी विशेष तौर पर उपस्थित थीं। इस मौके पर लेक्चरर संदीप कुमार सूद ने कहा कि जिले का सौभाग्य है कि उन्हें मैडम ललिता अरोड़ा के मार्गदर्शन में शिक्षण कार्य को आगे ले जाने का मौका मिला है। इसी तरह अब प्रिंसिपल अमनदीप शर्मा के उप जिला शिक्षा अधिकारी एलीमेंट्री बनाए जाने से अध्यापक वर्ग अपने आप को गोरवान्वित अनुभव कर रहा है।

इन दोनों अधिकारियों को जिले के प्रत्येक स्कूल के बारे में पुख्ता जानकारी है तथा किस स्कूल में और क्या किया जा सकता है इसके बारे में भी उनके पास रोड मैप है। उन्होंने कहा कि इन दोनों अधिकारियों ने किसी भी अध्यापक को कभी भी यह अनुभव नहीं होने दिया कि वह उनसे अलग है। प्रिंसिपल अमनदीप शर्मा लंबे समय से गवर्नमेंट टीचर यूनियन के जिला अध्यक्ष है तथा उन्हें अध्यापकों की प्रत्येक मांग के बारे में पूरी जानकारी है। अब उप जिला शिक्षा अधिकारी बनने पर उन्हें इस दिशा में आगे काम करने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि अध्यापक दिवस के मौके पर उप जिला शिक्षा अधिकारी एलिमेंट्री अमनदीप शर्मा का सम्मान प्रत्येक अध्यापक का सम्मान है। इस मौके पर जिला स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर जगजीत सिंह भी मौजूद थे।












