
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। रोटरी आई बैंक एंड कॉर्नियल ट्रांसप्लांटेशन सोसाइटी की ओर से प्रधान एवं प्रमुख समाज सेवी संजीव अरोड़ा के नेतृत्व में बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव मंगेश सूद को तरपाले और सेनेटरी नैपकिन भेंट किए। इस मौके पर सोसाइटी के प्रधान व प्रमुख समाज सेवी संजीव अरोड़ा ने कहा कि प्राकृतिक आपदा के आगे किसी का जोर नहीं चलता। उन्होंने कहा कि 1988 के बाद इस बार प्रदेश में बाढ़ ने अपना प्रकोप दिखाया है जिसके चलते हजारों लोग बेघर हो गए। कई जानवर बाढ़ में बह गए। कई लोगों के लिए तो दो वक्त का खाना जुटाना भी मुश्किल हो गया। उन्होंने कहा कि सरकार अपने स्तर पर इन लोगों की सहायता कर रही है। लेकिन समाज सेवी संस्थाओं का भी दायित्व बनता है कि वह भी सहायता कार्यों में अपना योगदान दे और श्री अरोड़ा ने कहा कि इस संबंध में सोसाइटी के सदस्यों ने बैठक करके इन लोगों की मदद के लिए हाथ बढ़ाने का निर्णय लिया।

जिसके चलते उन्होंने रेड क्रॉस सोसाइटी के माध्यम से तरपाले और सेनेटरी नैपकिन बाड़ पीड़ितों के लिए भेंट किए और उन्होंने कहा कि जरूरतमंद की सेवा करना असली सेवा हैं ,जहां एक तरफ सोसाइटी अंधेरी जिंदगियों को रोशन करने का काम कर रही है तो दूसरी तरफ समाज के प्रति अपने जिम्मेदारियां को निभाने में भी कभी पीछे नहीं रही। उन्होंने दूसरी समाज सेवी संस्थाओं से भी अपील की कि वह मुश्किल की घड़ी में बाड़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए।
इस अवसर पर रेड क्रॉस सचिव मंगेश सूद ने सोसाइटी के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि सोसाइटी के सदस्य दिन रात सेवा कार्यों में लगे हुए हैं। लेकिन उन्होंने नेत्रहीनता को दूर करने के साथ साथ बाढ़ पीड़ितों के लिए सहायता सामग्री भी भेंट की जो की काबिले तारीफ है। चेयरमैन जे.बी.बहल ने कहा कि जिन इलाकों में लोग बाड़ से प्रभावित हुए है वहां समर्थ लोगों का फर्ज बनता है कि तुरंत उनको राहत सामग्री भेंट करें क्यों जो मुश्किल घड़ी मे जरूरतमंद की सहायता की जाती है इससे बड़ा कोई ओर पुण्य का कार्य नहीं हो सकता। इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी के संयुक्त सचिव आदित्य राणा , उप- चेयरमैन राजीव बजाज, रमिंद्र सिंह, जसबीर कंवर,प्रो.दलजीत सिंह, विजय अरोड़ा, अश्वनी कुमार दत्ता, कृष्ण किशोर, गुरजीत लाल व अन्य उपस्थित थे ।












