
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। खत्री महासभा पंजाब की तरफ से प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं मीडिया इंचार्ज पूर्व पार्षद सुदर्शन धीर द्वारा एडवोकेट संदीप कैहड़ के नाम का प्रस्ताव दिए जाने उपरांत उन्हें जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस संबंधी प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट विकास धीर की तरफ से जारी नियुक्ति पत्र श्री धीर ने उन्हें सौंपा और उन्हें बधाई दी।

इस मौके पर श्री धीर ने कहा कि श्री कैहड़ के जिला अध्यक्ष बनने से खत्री महासभा के विस्तार में बल मिलेगा और बिरादरी से जुड़ी समस्याओं को प्रशासन एवं सरकार के समक्ष उठाने में भी मदद मिलेगी। इस अवसर पर एडवोकेट कैहड़ ने कहा कि महासभा द्वारा दी गई जिम्मेदारी को वह बिरादरी के सहयोग एवं श्री धीर के मार्गदर्शन में पूरी मेहनत से निभाने का प्रयास करेंगे।












