Tuesday, October 20, 2026
Home Hoshiarpur सिंगल यूज प्लास्टिक एवं कूड़ा लिटरिंग करने वालों के विरुद्ध नगर निगम...

सिंगल यूज प्लास्टिक एवं कूड़ा लिटरिंग करने वालों के विरुद्ध नगर निगम ने की कार्रवाई

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कमिश्नर नगर निगम ज्योति बाला मट्टू ने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग एवं बिक्री पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया गया है, ताकि पर्यावरण को दूषित होने से बचाया जा सके। इसी के अंतर्गत निगम के सैनिटरी इंस्पेक्टर संजीव कुमार नाहर ने अपनी पैट्रोलिंग टीम सहित शहर के मुख्य बाजारों एवं मुख्य क्षेत्रों में सुबह सिंगल यूज प्लास्टिक की बिक्री, उपयोग एवं लिटरिंग (कूड़ा फैलाने वालों) के विरुद्ध चेकिंग की। इस दौरान अधिकारी द्वारा कार्रवाई करते हुए शहर में कूड़े की लिटरिंग के 2 चालान एवं सिंगल यूज प्लास्टिक संबंधी 4 चालान (कुल 6 चालान) जारी किए गए हैं तथा मौके पर ही सिंगल यूज प्लास्टिक संबंधी सामान जब्त कर लिया गया।

Advertisements

इसके साथ ही कमिश्नर नगर निगम की ओर से समस्त शहरवासियों से अपील की गई है कि सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाई जाए, ताकि शहर होशियारपुर को हरा-भरा एवं प्रदूषण रहित बनाया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here