
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। विधायक ब्रम शंकर जिंपा ने होशियारपुर-ऊना रोड से जुड़ने वाले जहानखेलां से नारा, डल्लेवाल और ठरोली तक 50.47 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सड़क के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह सड़क लंबे समय से जर्जर स्थिति में थी और पिछले दस वर्षों से किसी ने इसकी सुध नहीं ली थी।

विधायक जिंपा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल कर रही है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार का उद्देश्य है कि हर गांव तक विकास की रोशनी पहुंचे और कोई भी क्षेत्र बुनियादी सुविधाओं से वंचित न रहे।
उन्होंने कहा कि सड़क का निर्माण पूरा होने के बाद आसपास के गांवों को बेहतर संपर्क सुविधा मिलेगी जिससे लोगों को आवागमन में काफी राहत मिलेगी और स्थानीय व्यापार एवं कृषि गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा।
इस अवसर पर विधायक ने स्थानीय लोगों से अपील की कि वे विकास कार्यों में सक्रिय सहयोग दें ताकि योजनाएं समय पर और गुणवत्तापूर्वक पूरी की जा सकें। उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षेत्र में विकास कार्यों की गति लगातार बनी रहेगी।
इस मौके पर सरपंच रीना रानी ठरोली, सरपंच हरदीप कौर डल्लेवाल,प्रीतपाल सिंह (युवा क्लब अध्यक्ष), बाबा जी विनोद कुमार ठरोली, हरविंदर सिंह ठरोली, रवि कुमार डल्लेवाल, लंबरदार ओम प्रकाश, अमरजीत सिंह, अमरीक सिंह, वीरपाल सिंह ठरोली, जतिंदर कुमार जस्सा और मनीष कुमार सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।












