Tuesday, November 3, 2026
Home Hoshiarpur जिला प्रशासन ने जिला परिषद व पंचायत समिति चुनावों की सभी तैयारियां...

जिला प्रशासन ने जिला परिषद व पंचायत समिति चुनावों की सभी तैयारियां पूरी की: आशिका जैन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला निर्वाचन अधिकारी आशिका जैन ने कहा कि राज्य चुनाव आयोग, पंजाब द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार जिला परिषद एवं पंचायत समिति आम चुनाव-2025 आयोजित किए जा रहे हैं और जिला प्रशासन होशियारपुर की ओर से इन चुनावों को शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से करवाने हेतु सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि जिला परिषद के 25 जोनों के लिए कुल 80 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि पंचायत समिति की 208 सीटों में से 17 जोनों में सर्वसम्मति हो चुकी है और शेष 191 जोनों के लिए 582 उम्मीदवार मैदान में हैं। जिले में कुल 1683 पोलिंग बूथ स्थापित किए गए हैं जहां प्रत्येक बूथ पर 5-सदस्यीय पोलिंग पार्टी की तैनाती सुनिश्चित की गई है।

Advertisements

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान के दौरान प्रत्येक मतदाता को दो बैलेट पेपर दिए जाएंगे, जिनमें पीले रंग का बैलेट पेपर जिला परिषद के उम्मीदवार के लिए और सफेद रंग का बैलेट पेपर पंचायत समिति के उम्मीदवार के लिए होगा, जिन्हें बूथ पर उपलब्ध अलग-अलग बैलेट बॉक्स में डालना होगा। मतदान प्रक्रिया को सुचारू और सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा पुख्ता सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं ताकि मतदाता निर्भय होकर मतदान कर सकें। उन्होंने कहा कि मतदान का समय सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित किया गया है और सभी मतदाताओं से अपील की कि वे निर्धारित समय में मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।
आशिका जैन ने बताया कि 17 दिसंबर 2025 को मतगणना की जाएगी जिसके लिए जिले के सभी 10 ब्लॉकों में काउंटिंग सेंटर स्थापित कर दिए गए हैं और काउंटिंग अमले की तैनाती भी पूरी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन व पुलिस विभाग चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न करवाने के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए सभी विभागों के बीच बेहतर तालमेल बनाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here