Saturday, November 7, 2026
Home Hoshiarpur गांव डंढोह में श्रीमद् भागवत कथा 11 जनवरी से

गांव डंढोह में श्रीमद् भागवत कथा 11 जनवरी से

जनौड़ी( द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट- राकेश भार्गव। समूह गांव निवासी गांव डंढोह जिला होशियारपुर की और से श्री सनातन धर्म मंदिर गांव डंढोह में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव का 11 जनवरी से 17 जनवरी तक बड़ी धूमधाम एवं श्रद्धा से विशाल आयोजन किया जा रहा है। सन्नी डढवाल ने बताया के 11 जनवरी सुबह 9:00 बजे मंदिर से कलश यात्रा निकाली जाएगी। 11 जनवरी से 17 जनवरी तक कथा व्यास साध्वी राधा जी शास्त्री वृंदावन वाले अपने मधुर वचनों से भक्तों को कथा का रसपान करवाएंगे।

Advertisements

जितेंद्र सिंह एवं सुभाष चन्द्र ने बताया कि 17 जनवरी को राष्ट्रीय संत बाबा वाल जी कोटला कलां ऊना वाले अपने प्रवचनों के माध्यम से संगत का मार्गदर्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि महंत श्री उपेन्द्र प्राशर जी गद्दी बाबा नकोदर दास जी धर्मशाला महंतां भी इस कार्यक्रम के दौरान भक्तों को आशीर्वाद देने हेतु पहुंच रहे हैं। उन्होंने सभी भक्तों को इस दिव्य कार्यक्रम में पहुंचकर कृष्ण कन्हैया का आशीर्वाद प्राप्त करने की प्रार्थना की। इस मौके अन्य के अलावा सुरेन्द्र सिंह,विजय, सतपाल सिंह, मास्टर मुकेश कुमार, मास्टर विजयसिंह, दर्शना देवी नंबरदार,गौरव,रजत ठाकुर, अशोक कुमार, कविराज सिंह, सूरम सिंह, राजेश सिंह, दीपा, रूपेश, मनु, रफी,हरदीप सिंह एवं एडवोकेट दविंदर सिंह भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here