Wednesday, November 4, 2026
Home Education अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद युवाओं में भारत भावना भरने का कार्य कर...

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद युवाओं में भारत भावना भरने का कार्य कर रही है: कुंद्रा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP), होशियारपुर द्वारा डी.ए.वी. कॉलेज में “राष्ट्र पुनर्निर्माण में युवाओं की भूमिका” विषय पर एक विशेष संगोष्ठी का सफल आयोजन किया गया।

Advertisements

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अंकित कुंद्रा, प्रांत सह मंत्री, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पंजाब ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद युवाओं में भारत भावना भरने का कार्य कर रही है और उन्हें राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित कर रही है। उन्होंने स्वामी विवेकानंद जी के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि चरित्रवान, अनुशासित और सेवा भाव से युक्त युवा ही सशक्त भारत का निर्माण कर सकते हैं।

अंकित कुंद्रा ने कहा कि राष्ट्र पुनर्निर्माण की शुरुआत व्यक्ति निर्माण से होती है और आज का विद्यार्थी ही कल का राष्ट्र निर्माता बनता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और राष्ट्रभक्ति को अपनाएँ।

कार्यक्रम में विशेष उपस्थिति के रूप में डॉ. विनय कुमार जी, प्राचार्य, डी.ए.वी. कॉलेज, होशियारपुर उपस्थित रहे। उन्होंने ABVP के इस प्रयास की सराहना की और विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने भाग लिया और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ संगोष्ठी का समापन हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here