
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। युवा वाहिनी समिति होशियारपुर की श्रद्धाभरी अपील पर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर ज़िम्पा के विशेष प्रयासों से माता चिंतपूर्णी जी के लाइव दर्शनों के लिए माता चिंतपूर्णी चौक में एक अत्याधुनिक एलईडी स्क्रीन स्थापित की गई है। यह एलईडी स्क्रीन उषा मार्टिन कंपनी के माध्यम से सीएसआर (कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) फंड के अंतर्गत लगवाई गई है, जिसका विधिवत उद्घाटन विधायक ज़िम्पा की ओर से श्रद्धा एवं भक्ति के वातावरण में किया गया।

इस अवसर पर विधायक ब्रम शंकर ज़िम्पा ने कहा कि माता चिंतपूर्णी जी में लोगों की अटूट आस्था है और हर श्रद्धालु उनके दर्शन की कामना करता है। इस एलईडी स्क्रीन के माध्यम से अब वे श्रद्धालु भी माता रानी के लाइव दर्शन कर सकेंगे, जो किसी कारणवश मंदिर तक नहीं पहुंच पाते। उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल धार्मिक आस्था को सशक्त करेगी, बल्कि सामाजिक सहभागिता और जनकल्याण का भी उत्कृष्ट उदाहरण है।
ब्रम शंकर ज़िम्पा ने कहा कि इस एलईडी स्क्रीन के लगने से माता चिंतपूर्णी चौक धार्मिक आस्था का एक नया केंद्र बनेगा और आम जनता को प्रतिदिन महामाई के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त होगा।
युवा वाहिनी समिति के जिला अध्यक्ष श्री अश्वनी छोटा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्य समिति की ओर से लंबे समय से जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए प्रस्तावित किया गया था, जिसे विधायक ब्रम शंकर ज़िम्पा ने तुरंत स्वीकार किया। उन्होंने इस पुण्य कार्य के लिए विधायक ब्रम शंकर शर्मा ज़िम्पा तथा उषा मार्टिन प्रबंधन का हार्दिक आभार व्यक्त किया।
इस शुभ अवसर पर अध्यक्ष सहकारी बैंक के चेयरमैन विक्रम शर्मा बॉबी, सीनियर डिप्टी मेयर परवीन सैनी, गिरीश वालिया, जतिंदर वालिया ऊषा मार्टिन, महिला विंग अध्यक्ष संतोष सैनी, अजय वर्मा, पार्षद प्रदीप बिट्टू, विजय अग्रवाल, अजय सैनी, ख़ुशी राम धीमान, बलविंदर राणा, मनोज दत्ता, कृष्ण कुमार मोदगिल, दीपक पुरी, विकास शर्मा, राजेश वर्मा, नरेंद्र कुमार, करमजीत, अमित गुप्ता, राकेश कुमार, मनीष गुप्ता, वंश, दिनकर कपिला, बलजीत जीतू, सुभाष कुमार, चरणजीत सेठी, समीर, पंडित प्रमोद शर्मा, तरसेम लाल, शंकर शमी, भारतीय महावीर दल के महा सचिव भारत भूषण वर्मा, मईया जी असीं नौकर तेरे के प्रधान श्यामलाल चौधरी, श्री शिवरात्रि एवं उत्सव कमेटी के प्रधान हरीश खोसला, श्री राम चरित मानस प्रचार मंडल के प्रधान हरीश सैनी, महावीर दल के प्रधान कृष्ण गोपाल आनंद, टिंकू नरूला, राजीव सिंगला, लवली गांधी, अश्विनी शर्मा, पवन शर्मा, लाडी दीवाना, गुलशन कुमार, गौरव कक्कड़, राजेश सेठी के अलावा बड़ी संख्या में श्रद्धालु, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।












