Tuesday, October 20, 2026
Home Hoshiarpur हमारा संघर्ष ही हमारे बच्चों का भविष्य तय करेगा, यही होगी बाबा...

हमारा संघर्ष ही हमारे बच्चों का भविष्य तय करेगा, यही होगी बाबा साहिब को सच्ची श्रद्धांजलिः कमल भट्टी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारत रत्न बाबा साहिब डा. भीम राव अंबेडकर जी की जयंती के उपलक्ष्य में आउटसोर्स इम्पलाइज़ यूनियन नगर निगम होशियारपुर की तरफ से एक प्रभावशाली कार्यक्रम प्रधान कमल भट्टी व चेयरमैन राकेश सिद्धू की अगुवाई में करवाया गया। इस मौके पर द स्टैलर न्यूज़ के मुख्य संपादक संदीप डोगरा, निगम कमिशनर ज्योति बाला मट्टू, एसई सतीश सैनी, मुख्य फायर अधिकारी शहबाज सिंह बल, लेखाकार राजिंदर कुमार, एसडीओ प्रशांत, जेई पवन भट्टी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारियों ने कार्यक्रम में विशेष तौर से भाग लेकर बाबा साहिब को श्रद्धासुमन भेंट किए और उनकी शिक्षाओं को जीवन में धारण करके समाज की बेहतरी के लिए कार्य करने की बात पर जोर दिया।

Advertisements

आउटसोर्स इम्पलाइज़ यूनियन ने बाबा साहिब की जयंती पर प्रभावशाली कार्यक्रम किया आयोजित

इस मौके पर कमल भट्टी ने कार्यक्रम करवाने के उद्देश्य और बाबा साहिब द्वारा संविधान के माध्यम से हर नागरिक को दिए गए अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि आज हम अगर एक मेज पर बैठकर अपने अधिकारों की बात कर रहे हैं तो इसके पीछे की देन बाबा साहिब की है, जिसे हमें सदैव याद रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सभी आउटसोर्स मुलाजिम पूरी ईमानदारी के साथ अपने फर्ज का निर्वाह कर रहे हैं, लेकिन समय-समय की सरकारें हमें हमारे हक देने में पीछे रही हैं, लेकिन हमें बाबा साहिब का अनुसरन करते हुए अपने हक की आवाज को सदैव बुलंद रखना है तथा जब तक हमें हमारे अधिकार मिल नहीं जाते, तब तक चैन से नहीं बैठना है। क्योंकि, हमारे संघर्ष से ही हमारे बच्चों का भविष्य जुड़ा हुआ है।

इस मौके पर एसई सतीश सैनी, शहबाज सिंह बल, प्रशांत, पवन भट्टी सहित अन्य वक्ताओं ने भी बाबा साहिब को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि बाबा साहिब ने समरसता की बात की है और हमें देशहित में कार्य करते हुए समाज के हर वर्ग की भलाई का सोचना चाहिए ताकि कोई भी वर्ग पिछड़ा न रह सके। इस मौके पर अलग-अलग यूनियनों के चेयरमैनों, प्रधानों एवं पदाधिकारियों के साथ-साथ सदस्यों ने भी बाबा साहिब को याद करते हुए उनकी शिक्षाओं पर चलने की बात कही। इस दौरान सभी ने केक काटकर बाबा साहिब के जन्मदिवस की खुशी सांझा की। इस दौरान यूनियन की तरफ से मेहमानों तथा गणमान्य सदस्यों का सम्मान किया गया और रिफ्रैशमैंट भेंट की गई।

इस मौके पर इंस्पैक्टर जनक राज, राजेश कुमार, विनय उप्पल, राहुल शर्मा, रमन कांत, हरदीप सिंह, जसपाल सिंह गोल्डी, सुपरवाइज़र यूनियन के प्रधान अश्वनी कुमार लड्डू, अरुण कुमार आदिया, विक्की, जयपाल हंस, अमन सहोता, सुरिंदरपाल बिट्टू, बलबीर सिंह, सुरिंदर सिंह, गगनदीप, जतिश अग्रवाल, राम किशन, इंद्रपाल, करणवीर, नरेश भट्टी, कृष्ण गोपाल, सुमित शर्मा, विक्रमजीत सिंह सोढी, सर्वजीत कौर, रिचा सैनी, राजविंदर, नेहा, सोनिया सहित बड़ी संख्या में मुलाजिम मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here