Tuesday, November 3, 2026
Home Hoshiarpur जनरल कैटेगरी कमीशन के चेयरमैन और ऑफिस स्टाफ की नियुक्ति जल्द करे...

जनरल कैटेगरी कमीशन के चेयरमैन और ऑफिस स्टाफ की नियुक्ति जल्द करे सरकारः पराशर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जनरल कैटेगरी वेलफेयर फेडरेशन के राज्य फाइनेंस सेक्रेटरी और जिला प्रधान कपलदेव पराशर, सीनियर वाइस प्रधान बलबीर सिंह सैनी, जनरल सेक्रेटरी कृष्ण कुमार अरोड़ा, प्रैस सेक्रेटरी हरप्रीत सिंह, लीगल एडवाइजर प्रिंसिपल दविंदर सिंह ने प्रैस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि पंजाब सरकार के 4 साल से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी जनरल कैटेगरी के चेयरमैन और ऑफिस स्टाफ की नियुक्ति नहीं की है। उन्होंने कहा कि पंजाब में हर कैटेगरी का चेयरमैन काम कर रहा है लेकिन पंजाब सरकार जनरल कैटेगरी के चेयरमैन की नियुक्ति न करके सौतेली मां जैसा व्यवहार कर रही है। उन्होंने कहा कि जनरल कैटेगरी सभी धर्मों और हर जाति का सम्मान करती है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वजीफा योजना के तहत कॉलेजों में पढ़ रहे छात्रों को स्कॉलरशिप क्यों नहीं दी जा रही है। फेडरेशन ने कहा कि उन्होंने यह मामला पंजाब के मुख्यमंत्री, पंजाब कैबिनेट, पंजाब प्रधान, विधायकों और दिल्ली लीडरशिप समेत सभी के ध्यान में लिखकर लाया है। लेकिन किसी ने उनकी मांग पर कोई ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि जनरल वर्ग ने उन्हें सबसे ज्यादा वोट देकर सरकार बनाई थी। इस मौके पर फेडरेशन ने सरकार को चेतावनी दी कि 2027 के विधानसभा चुनाव में आम वर्ग सरकार को नजरअंदाज करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here