Tuesday, November 10, 2026
Home Hoshiarpur मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी से “आप” की कट्टर बेईमानी की खुली...

मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी से “आप” की कट्टर बेईमानी की खुली पोल: तीक्षण सूद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा कहा गया है कि आम आदमी पार्टी अपने आप को कट्टर ईमानदार होने का सर्टिफिकेट देकर दूसरे दलों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाती रही है। अब सत्ता में आने के बाद आम आदमी पार्टी की कट्टर बेईमानी की पोल धीरे-धीरे खुल रही है। पहले दिल्ली में सरकार के समय आप नेताओं ने बहुत से घोटाले किए थे।

Advertisements

जिनमे से शराब घोटाले में तो आप के मुख्य नेताओं को जेल यात्रा भी करनी पड़ी थी। पंजाब में आप के वर्करों तथा नेताओं का भ्रष्टाचार  किसी से छिपा नहीं है। सरकार का कोई भी काम तहसील, थाना,नगर निगम या अन्य कार्यालयों में हो  बिना लेन-देन नहीं होता। आप के बहुत से मंत्री तथा विधायक पहले ही भ्रष्टाचार की कारवाई का सामना कर रहे है। पिछले सप्ताह वेस्टर्न टॉवर खरड़ में ED द्वारा  मारे गए छापों में करोड़ो रूपए की नगद राशि मिली है।

जिसका सबंध मुख्यमंत्री के PA से तथा एक मंत्री से जोड़ा गया है। आम आदमी पार्टी द्वारा एक बड़े कारोबारी व मंत्री  संजीव अरोड़ा को जब राज्य सभा  का सदस्य बनाया गया तो लेन-देन  का काफी शोर मचा था। उसके बाद उसे  उप चुनाव में विधायक बना कर शक्तिशाली विभागों का मंत्री बना दिया गया। ED के छापों में मंत्री अरोड़ा पर कई तरह की वित्तीय घपलेबाजी के आरोप लगे है। सूद ने कहा कि इमानदारी के नाम पर वोट लेने वाली यह पार्टी धनायडों  तथा घपलेबाजों की पार्टी बन के रह चुकी है। लोगों को तंग करके फ़िरोतियो की तरह मोटी-मोटी रकम भ्रष्टाचार के रूप में वसूल की जाएगी। उन्होंने कहा कि अरोड़ा की गिरफ़्तारी से आप का कट्टर बेईमानी चेहरा बेनकाव हो गया है।   

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here