Tuesday, November 3, 2026
Home International पाकिस्तान से अलग हुआ बलूचिस्तान! खुद को आजाद देश किया घोषित

पाकिस्तान से अलग हुआ बलूचिस्तान! खुद को आजाद देश किया घोषित

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। बलूचिस्तान ने पाकिस्तान को करारा झटका देते हुए खुद को आजाद देश घोषित कर दिया है। सोशल मीडिया पर एक बयान शेयर किया गया है, जिसमें ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ के नाम से बलूचिस्तान को स्वतंत्र देश घोषित किए जाने का दावा किया गया है। वायरल लेटर में कहा गया है कि बलूचिस्तान की सेना ने क्षेत्र के 85 प्रतिशत हिस्से पर कब्जा कर लिया है। इसके साथ ही देश का झंडा, राष्ट्रगान, नई करेंसी और प्रशासनिक व्यवस्था लागू करने का भी दावा किया गया है। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए लेटर में यह भी कहा गया है कि नई सरकार के पास क्षेत्र का खनिज, गैस क्षेत्रों और कोयला खदानों पर पूरा नियंत्रण है।

Advertisements

इसके अलावा पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियों से बड़ी संख्या में लोगों के इस्तीफा देकर बलूचिस्तान का साथ देने का भी जिक्र किया गया है। बलूचिस्तान में लंबे समय से तनाव चल रहा है। पाकिस्तान के खिलाफ कई बार विरोध प्रदर्शन भी हुआ। बलूचिस्तान के लोगों ने आसिम मुनीर और शहबाज शरीफ के खिलाफ नारेबाजी भी की। अब बलूचिस्तान के खुद के आजाद घोषित करने के बाद पाक का सिरदर्द और ज्यादा बढ़ गया है। अहम बात यह भी है कि वायरल लेटर के दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसके साथ ही अभी तक किसी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय संस्था या मान्यता प्राप्त सरकार ने बलूचिस्तान को एक स्वतंत्र देश के रूप में मान्यता देने की घोषणा नहीं की है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here