
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। लीगल ऐड डिफेंस कौंसिल पॉलिसी के विरोध में जिला बार एसोसिएशन होशियारपुर के सचिव एडवोकेट नवजिंदर सिंह बेदी द्वारा आमरणऩ अनशन की घोषणा की थी। उनका कहना है कि यह पॉलिसी अपराध को बढ़ावा देगी और वकालत के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। इसलिए इसे तुरंत रद्द किया जाना चाहिए तथा जो पहले से लीगल ऐड कार्यक्रम चल रहा है उसे ही जारी रखा जाना चाहिए।

आज पहले दिन भूख हड़ताल पर 5 वकीलों, जिनमें एडवोकेट बेदी भी शामिल थे, के साथ की अन्य वकीलों ने भी सायं 5 बजे तक भूख हड़ताल रखी। इस दौरान एसोसिएसन ने एडवोकेट बेदी से आह्वान किया कि वह फिलहाल आमरण अनशन को स्थगित करें और एसोसिएशन व अन्य एसोसिएशनों का फैसला है उसके साथ चलते हुए फिलहाल भूख हड़ताल कार्यक्रम को जारी रखा जाए। एसोसिएशन के आह्वान पर एडवोकेट बेदी ने अनशन का कार्यक्रम अगली रणनीति तक स्थगित करने का फैसला लिया है।











