Thursday, October 1, 2026
Home Hoshiarpur 7 सितंबर से गुम हुई जसप्रीत का अभी तक नहीं मिला सुराग,...

7 सितंबर से गुम हुई जसप्रीत का अभी तक नहीं मिला सुराग, परिजन परेशान

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर के कस्बा हरियाना से एक युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। गांव गुराया निवासी गुरदेव सिंह ने थाना हरियाना में शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि उनकी बेटी जसप्रीत कौर 7 सितंबर को सुबह करीब 8 बजे घर से कॉलेज गई थी, लेकिन इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटी। परिजनों के अनुसार, जसप्रीत की तलाश करने के साथ-साथ उसके दोस्तों से भी पूछताछ की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। कई दिन बीत जाने के बावजूद बेटी के बारे में कोई जानकारी न मिलने से परिवार चिंतित है।

Advertisements

परिजनों ने बताया कि जसप्रीत कौर की उम्र करीब 20 वर्ष और कद 5 फुट 2 इंच है। उन्होंनें बताया कि इस संबंधी पुलिस को शिकायत दर्ज करवा दी गई है और पुलिस द्वारा जसप्रीत की तलाश की जा रही है। परिजनों ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को जसप्रीत कौर के संबंध में कोई जानकारी मिले तो 9478422124 पर संपर्क किया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here