Sunday, November 1, 2026
Home Hoshiarpur रयात बाहरा लॉ कालेज की छात्राएं पंजाब युनिर्वसिटी की मैरिट लिस्ट में...

रयात बाहरा लॉ कालेज की छात्राएं पंजाब युनिर्वसिटी की मैरिट लिस्ट में शामिल

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। पंजाब युनिर्वसिटी चंडीगढ़ द्वारा जारी की गई बीएएलएलबी की मैरिट लिस्ट में रयात बाहरा लॉ कालेज की तीन छात्राएं शामिल हैं । इस सबंध में कालेज की कार्यकारी प्रिंसीपल पूनमदीप गिल ने बताया कि बीएएलएलबी के दूसरे वर्ष के तीसरे समैस्टर की परीक्षा के नतीजे की मैरिट लिस्ट में जैसमीन वशिष्ट ने 81.3 प्रतिशत अंक हासिल कर सूची में छठा स्थान, सिमरन दमाना 81 प्रतिशत अंक प्राप्त कर आठवां और नवजोत कौर ने 81प्रतिशत अंक हासिल कर नौवां स्थान अंकित करवाया ।

Advertisements

इस मौके पर कैंपस डायरेक्टर डा. चंद्र मोहन बताया कि पंजाब युनिर्वसिटी द्वारा ली गई बीएएलएलबी के तीसरे समैस्टर की परीक्षा में अव्वल रहे छात्रों को हार्दिक शुभकामनाएं दी उन्होनें छात्राओं के अध्यापकों व अभिभावकों को भी बधाई दी। इस मौके पर प्रो. डेलियनदीप कौर, प्रो. स्वाती शर्मा, प्रो. सतनाम सिंह ,प्रो. प्रियंका पुरी के अलावा प्रो. मंजू ठंडल उपस्थित थे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here