Tuesday, October 20, 2026
Home Latest पठानकोट से उड़ा मिग-21 क्रैश, पायलट की तलाश जारी

पठानकोट से उड़ा मिग-21 क्रैश, पायलट की तलाश जारी

कांगड़ा (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के पठानकोट एयरबेस से बुधवार सुबह उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही कांगड़ा जिला के तहत पड़ते गांव सरेला में मिग-21 क्रैश हो गया। सूचना मिलते ही जहां पुलिस के अलावा अधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए वहीं सेना एवं एयर फोर्स के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जायजा लेना शुरु कर दिया था। पायलट अभी लापता बताया जा रहा है, जिसके चलते सेना एवं एयरफोर्स की चिंता और भी बढ़ गई है तथा उसकी तलाश शुरु कर दी गई है।

Advertisements

गांव निवासियों के अनुसार जहाज को आसमान में ही आग लगी हुई थी तथा देखते ही देखते जहाज जमीन पर आ गिरा। जहाज के गिरते ही उसके टुकड़े–टुकड़े हो गए और जोरदार धमाका हुआ। जिससे आसपास के लोग बुरी तरह से सहम उठे और हर कोई गिरे हुए जहाज की तरफ दौड़ा। खबर लिखे जाने तक जांच जारी थी और पायलट की तलाश के लिए टीमें जुट गई थी। कयास लगाया जा रहा है कि हो सकता है कि जहाज को आग लगने दौरान ही पायलट इजैक्ट कर गया हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here