प्रिंसिपल डा. धर्मपाल हुए सेवा निवृति, शैक्षणिक, साहित्यक व सामाजिक संस्थाओं ने किया सम्मान

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। प्रसिद्ध शिक्षा शास्त्री एवं साहित्यकार प्रिंसिपल डा.धर्मपाल साहिल (राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित) पंजाब शिक्षा विभाग में 37 वर्ष की शानदार एवं मिसाली सेवा से निवृत होने पर शैक्षणिक, साहित्यिक एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया तथा डॉ. साहिल द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में डाले गये योगदान पर प्रकाश डाला गया। शीराज रीजैंसी में आयोजित ‘महफिल-ए-मेहमान-ए-खसूसी’ कार्यक्रम में स्थानीय बुद्धिजीवियों के अतिरिक्त अन्य प्रदेशों से पहुंचे शिक्षाशास्त्रियों व साहित्यकारों ने भाग लिया। उन्होंने डा. साहिल को समर्पित अध्यापक, कुशल प्रबन्धक तथा प्रतिष्ठित साहित्यकार व निष्काम समाज सेवी बताया।

Advertisements

इस अवसर पर प्रिं. सुरेश सेठ (जालंधर), डा. गीता डोगरा (जालन्धर), अजय पराशर (उपनिदेशक, जन सम्पर्क विभाग धर्मशाला), डॉ. कर्मजीत सिंह (पूर्वाध्यक्ष, कुरुक्षेत्र विश्व विद्यालय) डॉ. हेमराज वोहरा (रिटा. उप निदेशक), अवतार सिंह (पूर्व निदेशक एससी.ई., आर.टी.), जतिन्द्र सिंह मानकू (रिटा. डी.ई.ओ.), मोहन सिंह लेहल (डी.ई.ओ. होशियारपुर), सुखविन्द्र कौर (प्रि. डाईट), प्रो. भोलानाथ कश्यप (ऊना), प्रि. परमजीत सिंह (सरकारी कालेज, हो.पुर), मा. बलवंत सिंह (कन्वीनर पंजाबी पहाड़ी सत्थ नरंगपुर), अंजली चौधरी (जे एंड के), प्रि. देशराज शर्मा (सर्वहितकारी विद्या मन्दिर तलवाड़ा), हरिकृष्ण (पूर्व डी.ई.ओ. नवांशहर), सुखदेव कौर चमक (रिटा. मुख्यध्यापक), प्रो. विजय भट्टी (फतेहपुर खुर्द), डॉ. मनमोहन सिंह तीर, डा. जगतार मिस्त्री, बलजिन्द्र मान, सतीश राणा, राम जी दास आदि ने अपने विचार प्रकट किये।

इन के अतिरिक्त प्रो. बाल कृष्ण, प्रो. राम नाथ शर्मा, गुरमीत कौर (बी.बी.एम.बी.) डा. दविंदर विमरा, आशु सेठ, सतवंत कौर, प्रि. प्रोमिला अरोड़ा, विद्यासागर, ओम प्रकाश (ए.एस.आई), डॉ. कमलजीत ऐरी, प्रि. प्रवीन कुमारी, पी.आर. खामोश, प्रि. हरजिन्द्र कौर, प्रि. नीलम शर्मा, प्रि. दर्शन सिंह दर्शन, प्रि. विजय कुमार (नंगल टाऊशिप), उषा देवी (सरपंच नारूनंगल), दिनेश पठानीया, परमजीत सिंह, बलविंदर सिंह, जसपाल, जोगिंदरपाल, प्रि. हलबंस कौर कलसी, रशपाल देवी, प्रौ. राहुल शर्मा, हिमानी आदि ने उपस्थिति दर्ज कराई। मंच संचालन अमरीक सिंह दयाल ने बाखूबी निभाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here