Thursday, November 5, 2026
Home Hoshiarpur 25 नवंबर से होशियारपुर के रोशन ग्राउंड में बहेगी ज्ञान की गंगा

25 नवंबर से होशियारपुर के रोशन ग्राउंड में बहेगी ज्ञान की गंगा

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। श्री बांके बिहारी सेवा मंडल वैल्फेयर कमेटी होशियारपुर की ओर से एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें रोशन ग्राउंड होशियारपुर में होने जा रही सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के बारे में विशेष जानकारी दी तथा कमेटी के सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी।

Advertisements

इस दौरान कथा संबंधी जानकारी देते हुए चेयरमैन पंडित दीपक शारदा ने बताया कि यह समागम 25 नवंबर से 1 दिसंबर सायं 5 से 9 बजे तक होगा। जिसमें विश्व विख्यात कथा व्यास श्रद्धेय गौरव कृष्ण गोस्वामी जी महाराज अपने मुखारविंद से इस भागवत की व्याख्या कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करेंगें। इस दौरान विजय अग्रवाल (विजय ब्राइडल) मुख्य मेहमान के रूप में उपस्थित होंगे। इस मौके पर उन्होंने बताया कि नगर निगम सहायक कमिश्रर संदीप तिवाड़ी ने निमंत्रण पत्र जारी करते हुए कमेटी द्वारा करवाए जा रहे कार्यक्रम के सफल आयोजन की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर प्रधान रोहित शर्मा तहसील, अंतरराष्ट्रीय फेस रीडर लक्की स्वामी, दीपक अरोड़ा, रोहित राधे, रघुबीर बंटी, सन्नी एरोड़ा, सुमित बजाज, लक्की ठाकुर, लक्ष्मी नारायण शर्मा आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here