Friday, October 30, 2026
Home Latest सोम प्रकाश के मंत्री बनने से होशियारपुर के विकास को मिलेगी गति:राजन...

सोम प्रकाश के मंत्री बनने से होशियारपुर के विकास को मिलेगी गति:राजन शर्मा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। केन्द्र की मोदी सरकार में होशियारपुर के सांसद सोम प्रकाश को केन्द्रीय राज्य मंत्री बनाए जाने से होशियारपुर के विकास के मार्ग प्रशस्त हुए हैं। अब यहां के विकास को और गति मिलेगी। यह शब्द भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राजन शर्मा ने कहे।

Advertisements

राजन ने कहा कि सोम प्रकाश जोकि होशियारपुर के जिलाधीश भी रह चुके हैं तथा यहां के भुगौलिक क्षेत्र से भलिभांति परिचित हैं। इसलिए वे यहां के विकास के लिए बेहतर प्रोजैक्ट लगाने में कामयाब होंगे, क्योंकि यहां की जनता ने उन्हें बड़े मार्जन से जीत दिलाकर संसद में भेजा है।

उन्होंने कहा कि देश में मोदी जी की कार्यशैली का विशेष प्रभाव है और इसी का नतीजा है कि भाजपा अपने सहयोगी दलों के साथ केन्द्र में पुन: सरकार बना पाई है। राजन शर्मा ने कहाकि केन्द्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश द्वारा होशियारपुर के लिए विशेष पैकेज एवं प्रोजैक्ट केन्द्र सरकार से मंजूर करवाकर यहां के लोगों के लिए भी उन्नति के द्वार खोले जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here