Saturday, October 3, 2026
Home Editorial नारु नंगल स्कूल: समर कैंप में बच्चे सीख रहे योगा, पेटिंग, बाक्सिंग,...

नारु नंगल स्कूल: समर कैंप में बच्चे सीख रहे योगा, पेटिंग, बाक्सिंग, खो-खो और डांस

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल नारू नंगल होशियारपुर में 1 जून से 10 जून तक समर कैंप लगाया जा रहा है।

Advertisements

शिक्षा विभाग के निर्देशों अनुसार ग्राम पंचायत नारू नंगल के सरपंच देव राज व पंचायत सदस्यों, एस.एम.सी. कमेटी के चेयरमैन राम सिंह तथा कमेटी सदस्यों, प्रिंसिपल शैलेंद्र ठाकुर व समूह स्कूल स्टाफ सदस्यों की उपस्थिति में समर कैंप का शुभारंभ किया।

प्रिं. शैलेन्द्र ठाकुर ने बताया कि कैंप में बच्चों को योगा, पेंटिंग, बाक्सिंग, खो-खो व डांस की क्रियाएं करवाई जा रही हैं। जिसमें बच्चे बहुत दिलचस्पी दिखा रहे हैं और बहुत ही रुचि के साथ क्रियाओं को सीख रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here