बीजेपी एस.सी मोर्चा ने पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को दी श्रद्धांजलि

टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रिषीपाल। भारतीय जनता पार्टी एस.सी मोर्चा प्रधान सुरिंदर जाजा के नेतृत्व में विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान समूह भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को भावपूर्ण श्रद्धांजली भेंट की। इस दौरान अपने संबोधन में सुरिंदर जाजा व मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार गोरा ने कहा कि सुषमा स्वराज जी के अकस्मात निधन पर देश ने कर्मठ नेता को खो दिया है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि सुषमा स्वराज जैसी राज नेत्री के रूप में भाजपा ने बहुत अच्छी वक्ता भी खो दी है। इस अवसर पर मंडल प्रधान अनिल कुमार गोरा, सुनील जाजा, गुरमीत बिट्टू, विमल अरोड़ा, बौबी राजपुर, निखिल भट्टी, अमन गुलशी, सतवीर, हनी, अमनदीप, प्रमाण, शैरी, रोहन, गुलशन, साहिल, शुभम इत्यादि भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here