
होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। हर सोमवार को अपने हलके में जाकर निर्धारित स्थान पर बैठकर लोगों के साथ राबता कायम कर उनकी समस्याओं को सुनकर हल करना डा. राज कुमार विधायक चब्बेवाल द्वारा बड़ी पाबंदी के साथ निभाया जा रहा नियम है। इस सोमवार डा. राज माहिलपुर के सम्मति पंचायती कार्यालय में लोगों के रू-ब-रू हुए। सोशल मीडिया, फेसबुक द्वारा भी वह अपने आने की सूचना लोगों को पहले ही दे देते हैं जिस कारण बड़ी संख्या में लोग अपने विधायक के पास अपनी मांग लेकर पहुंच करते हैं।


माहिलपुर सम्मति पंचायती कार्यालय में लोगों के साथ मिले डा. राज
कैंडोवाल की पंचायत की तरफ से ब्लाक वाली गली की मांग, डांडिया से नालियों-गलियों, कालेवाल फत्तू से फिरनी की मांग तथा भाणा, मैली, बद्धना, ठुआना आदि गांवों से सरपंच, पंचायत मैंबर व लोग अपने-अपने गांवों के कार्यों की मांगों संबंधी डा. राज से मिले। डा. राज कुमार ने उपस्थित पंचायतों को बताया कि चब्बेवाल हलके के गांवों के लिए लगभग 60 लाख के फंड जारी किए जा रहे हैं जिससे अधिक से अधिक पैंडिंग काम मुकम्मल करवाए जाएंगे।
डा. राज ने कहा कि पंचायतें अपने गांव में करवाए जाने वालो जरूरी कार्यों को उनकी जानकारी में लाएं। उन्होंने कहा कि मेरे गांव मेरी पहल हैं तथा मैं उनके विकास कार्यों के लिए कार्यशील हूं। इस मौके पर व्यक्तीगत तौर पर पहुंचे हलका वासियों की समस्याएं सुनकर डा. राज ने तुरंत संबंधित विभागों को निर्देश जारी करके उनकी मुश्किलें हल करवाई। इस मौके पर अपने गांवों की मांगें लेकर वाईस चेयरमैन मनप्रीत कौर, जिला परिषद गगन चाणथू, अमन कम्मोवाल, वाईस चेयरमैन सीता देवी, चरंजी लाल बिहाला, भट्टी रूपोवाल, सोनी जेजों सरपंच आदि डा. राज को मिलने पहुंचे।












