
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कोतवाली बाजार में गुरु महाराज रविदास जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में लंगर लगाया गया। बाजार के प्रधान अशोक सूद हैप्पी की अध्यक्षता में आयोजित समागम में होशियारपुर से विधायक सुंदर शाम अरोड़ा विशेष तौर पर पहुंचे। इस मौके पर सुंदर शाम अरोड़ा ने सर्वप्रथम गुरु महाराज से आर्शीवाद प्राप्त किया तथा बाद में बाजार के सभी मुख्य दुकानदार भाईयों से मिलकर लंगर भी ग्रहण किया। श्री अरोड़ा ने अपने संबोधन में गुरु रविदास जी की इस बात का विशेष उचारण किया कि नीचो ऊंच करे मेरा गोबिंद कि इस वाक्य से लोगों को याद दिलवाया कि प्रभु कृपा से छोटे से छोटा प्राणी भी बड़ा बन जात है और हमें जात-पात से ऊपर उठकर समाज में सदभाव पूर्ण रहने का गुरु महाराज ने संदेश दिया है। इस अवसर पर डा. देस राज सूद, पूर्व पार्षद मदन लाल गांधी, डा. भारत भूषण, मनोहर सिंह, रमेश सूद, सूरज प्रकाश शर्मा, राज कुमार, सोनू बस्सी, रघुनाथ, गांधी, हर्ष सूद, इंद्रमोहन शर्मा, गोपाल गोगिया, ईश्वर चंद अग्रवाल, रमेश जैन, सुरेंद्र सिंह ( पार्षद), रोहित सिंगला, पं. नरोत्तम, जीत राम, अमन वालिया, लक्की, सोनू, विजय, कालू आदि भारी संख्या में दुकानदार शामिल थे।












