Monday, October 19, 2026
Home Latest घर में आग लगने से घर सहित हजारों की सम्पत्ति जलकर राख

घर में आग लगने से घर सहित हजारों की सम्पत्ति जलकर राख

बछवाड़ा/बेगूसराय(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: राकेश कुमार। थाना क्षेत्र के बछवाड़ा गांव के एक घर में आग लगने से घर में रखी हजारों की सम्पत्ति जल कर राख हो गई है।

Advertisements

पुलिस को मामले संबंधी जानकारी देते हुए पीडि़त शिवकुमार झा ने थानाध्यक्ष को आवेदन के माध्यम से बताया है कि किसी व्यक्ति द्वारा दुश्मनी वश आग लगा दी गई है। साथ ही कहा कि शनिवार देर रात जब घर के सभी सदस्य सोए हुए थे। तभी अचानक उनके फुस के घर में किसी व्यक्ति ने आग लगा दी और भाग गया।

कुछ ही देर बाद जब अत्यधिक गर्मी महसूस हुई तो आग लगी देख शोर मचाते हुए जान बचाकर बाहर निकले। आसपास के जुटे ग्रामीणों द्वारा जबतक आग को बुझाने के सार्थक प्रयास किए जाते तब तक आग की लपटें घर को पुरी तरह अपनी आगोश में ले चुकी थी और घर में रखा सारा सामान जल कर राख हो चुका था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here