
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर ऊना रोड भूतगिरी मंदिर में करवाचौथ व्रत की कथा पंडित श्याम ज्योतिष द्वारा पूरे विधिविधान के साथ की गई। इस मौके पर पंडित श्याम ज्योतिष ने बताया कि सनातन धर्म में सुहागिन महिलाओं के लिए ढेर सारे व्रत हैं, लेकिन करवा चौथ व्रत का विशेष महत्व है। इस दिन महिलाएं दिन भर भूखी-प्यासी रहकर अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं।

इस दिन पूरे विधि-विधान से माता पार्वती और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद करवा चौथ की कथा सुनी जाती है। फिर रात के समय चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही यह व्रत संपन्न होता है। पंडित श्याम ने बताया कि मान्यता है कि करवा चौथ का व्रत रखने से अखंड सौभाग्य का वरदान मिलता है।












