भगत सिंह के सपनों का भारत बनाने का दायित्व युवा पीढ़ी पर: निपुण शर्मा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला भाजपा की ओर से जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहीद ऐ आजम स भगतसिंह का 114वें जन्मदिन के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प मालाएं अर्पित करके देश के इस महान सपूत को नमन किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद ने कहा कि शहीद भगतसिंह ने अपनी छोटी आयु में ही देश की आजादी के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देकर देशवासियों को आज़ादी के मार्ग पर चलने की तीव्र गति प्रदान की। आज प्रत्येक पंजाब वासी ही सम्पूर्ण देश इस महान सपूत के ऋण नबी उतार सकता।

Advertisements

आज की युवा पीढ़ी को संकल्प लेना चाहिए कि वो देश की एकता व अखंडता के लिए कोई बलिदान देने से पीछे नही हटेंगे। जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा ने उन्हें श्रदासुमन अर्पण करने के बाद कहा कि भगतसिंह युवाओं के आदर्श है।उन्होंने कहा कि भगतसिंह का वचन स्वतंत्रता सभी का एक कभी न खत्म होने वाला जन्म-सिद्ध अधिकार है।इस बात को सदैव याद रखना चाहिए। देश के नौजवानों को भगतसिंह जैसे क्रांतिकारी देशभक्त की जीवनी पढऩी चाहिए। उनके आदर्शों को आत्मसात कर देश समाज की सेवा में काम करना चाहिए।

इस मौके पर जिला महामंत्री विनोद परमार,मीनू सेठी,बिन्दुसार शुक्ला,भारत भूषण वर्मा, ओंकार नाथ शर्मा,एडवोकेट मुनीश रल्हन,एडवोकेट विशाल शर्मा,विवेक शर्मा,सुधीर शर्मा, नीति तलवाड़,मीना सूद,कुलवंत कौर,बिंदु सूद,सुरिंदर कौर, शिव कुमार काकू, डा. रमन घई, कमलजीत सेतिया, राजा सैनी, विपुल वालिया,सुनीता, कमल वर्मा, कर्मबीर बाली,यशपाल शर्मा, चिंटू हंस,रविकांत भल्ला, राम लुभाया, शरद सूद, मनोज शर्मा, कमल कुमार, दीक्षित,मोहित संधू आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here