Monday, October 19, 2026
Home Crime बेखौफ लुटेरे: सैलाखुर्द में मनीचेंजर से 6.50 लाख रुपये की लूट

बेखौफ लुटेरे: सैलाखुर्द में मनीचेंजर से 6.50 लाख रुपये की लूट

robbery-money-changer-saila-khurd-hoshiarpur-punjab

होशियारपुर/सैलाखुर्द (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: मीनाक्षी। सैलाखुर्द में दिन-दिहाड़े मनीचेंजर की दुकान से हुई 6.50 लाख रुपये की लूट की वारदात से जहां इलाके में तनाव एवं दहशत का माहौल व्याप्त हो गया वहीं पुलिस भी पूरी तरह से सकते में है। पुलिस ने सूचना मिलते ही वारदात की जांच शुरु कर दी है।

Advertisements

जानकारी अनुसार सैलाखुर्द मुख्य बाजार में स्थित गुप्ता इंटरप्राइजज़ मनी चेंजर के मालिक अशोक गुप्ता पुत्र शाम लाल निवासी सैलाखुर्द ने बताया कि बाद दोपहर करीब ढाई बजे चार युवक उनकी दुकान में दाखिल हुए तथा उन्होंने आते ही उनकी गर्दन पर रिवाल्वर रख गिया तथा पैसों की मांग की। इस दौरान युवक उनसे 6.50 लाख रुपये की लूट करके फरार हो गए। उन्होंने बताया कि दो युवकों के हाथों में रिवाल्वर थी। पता चला है कि युवक स्विफ्ट कार में होशियारपुर की तरफ से आए थे और लूट का बाद गढ़शंकर की तरफ फरार हो गए। दुकान के शीशे काले होने के चलते बाहर से वारदात का लोगों को पता ही नहीं चला और वे बड़े आराम से लूट को अंजाम देकर वहां से फरार होने में कामयाब हो गए। दुकान में सी.सी.टी.वी. कैमरे नहीं लगे थे।

वारदात की सूचना मिलते ही एस.पी. (डी) हरप्रीत सिंह मंडेर, डी.एस.पी. राज कुमार, एस.एच.ओ. माहिलपुर बलविंदर सिंह तथा एस.एच.ओ. गढ़शंकर बलविंदर सिंह जौड़ा ने पुलिस पार्टी सहित पहुंचकर घटना की जांच शुरु कर दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here