Monday, October 19, 2026
Home Education सेंट जोसफ स्कूल: ग्रैंड पेरैंट्स-डे समारोह में बच्चों ने बिखारे संस्कृति के...

सेंट जोसफ स्कूल: ग्रैंड पेरैंट्स-डे समारोह में बच्चों ने बिखारे संस्कृति के रंग

St-Josph-convent-school-hold-grand-parents-day-function-Hoshiarpur-Punjab.jpg

St-Josph-convent-school-hold-grand-parents-day-function-Hoshiarpur-Punjab.jpg

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सेंट जोसफ कॉनवैंट स्कूल राम कालोनी कैंप में ग्रैंड पेरैंट्स-डे समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर ए.डी.सी. अनुपम कलेर मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंची। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों की आशीष भगवान की कृपा के समान होती है। उन्होंने कहा कि बच्चों को बड़ों का सम्मान करना और उनकी आज्ञा का पालन करना चाहिए तथा संस्कारों से जोडऩे के लिए स्कूल द्वारा की गई यह पहल सराहनीय है।

Advertisements

St-Josph-convent-school-hold-grand-parents-day-function-Hoshiarpur-Punjab.jpg

उन्होंने कहा कि स्कूल द्वारा शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को संस्कृति से जोडऩे और उन्हें आज्ञाकारी बनाने के लिए किए जा रहे प्रयास मील का पत्थर साबित होंगे। इस दौरान स्कूल प्रबंधकों की तरफ से उन्हें स्मृति चिंह देकर सम्मानित भी किया गया।

St-Josph-convent-school-hold-grand-parents-day-function-Hoshiarpur-Punjab.jpg

समारोह में बच्चों ने गीत-संगीत, सोलो डांस, ग्रुप डांस, गिद्धा एवं भांगड़ा और दादा-दादी एवं नाना-नानी के सम्मान में कार्यक्रम पेश करके भारतीय संस्कृति की झलक पेश की और बड़ों के सम्मान का संदेश दिया।

St-Josph-convent-school-hold-grand-parents-day-function-Hoshiarpur-Punjab.jpg

इस मौके पर समारोह में पहुंचे बच्चों के दादा-दादी एवं नाना-नानी ने कार्यक्रम का खूब आनंद उठाया, क्योंकि स्कूल की तरफ से आयोजित किए गए इस कार्यक्रम में बुजुर्गों को ही विशेष तौर से आमंत्रित किया गया था। इस मौके पर स्कूल की प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल, स्कूल स्टाफ के सदस्य एवं बच्चे मौजूद थे।

St-Josph-convent-school-hold-grand-parents-day-function-Hoshiarpur-Punjab.jpg

St-Josph-convent-school-hold-grand-parents-day-function-Hoshiarpur-Punjab.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here