
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़): ज़िला भाजपा महांमन्त्री व पूर्व पार्षद सुरेश भाटिया बिट्टू व ज़िला भाजपा सचिव अशवनी गैंद ने प्रैस द्वारा बताया कि अगर किसी ने होशियारपुर नगर निगम में कमर्शियल नक्शा पास करवाना हो तो नगर निगम के चक्कर लगा-लगा कर लोगों के जूते घिस जाते हैं पर उसका नक्शा फिर भी पास नही होता और कभी किसी न किसी अफसर के पास भेज दिया जाता है। उदाहरण के तौर पर होशियारपुर बस स्टैंड वाला रोड सारा कमर्शियल ऐरिया बन चुका है फिर भी पंजाब सरकार ने इस ऐरिया की सी.एल.यू. जमा करवाने पर रोक लगाई हुई है जिससे बहुत से लोग सफर कर रहे हैं और पंजाब सरकार कुंभकर्ण की नींद सोई हुई है।

शहर में और भी बहुत सारे इलाके ऐसे हैं जहां पर दुकानों के नक्शे पास करवाने क लिए भी लोग नगर निगम के चक्कर लगा-लगा कर थक गये हैं, पर आज तक उनका भी सी.एल.यू. नही हो रहा है। भाजपा नेताओं ने पंजाब सरकार एवं होशियारपुर से विधायक व पंजाब सरकार में मन्त्री श्री ब्रहम शंकर जिम्पा से भी अपील की है कि जल्दी से जल्दी इस समस्या का समाधान किया जाये जिससे लोगों को सुविधा प्रदान हो सके। इस अवसर पर भाटिया व गैंद के इलावा जीवन ज्योति कालिया, नीरज गैंद, अशोक कुमार, यशपाल सहोता, राजेश सुरी, परमजीत सिंह पम्मा मनु गुप्ता आदि उपस्थित थे।











