Tuesday, October 20, 2026
Home Hoshiarpur मुखर्जी ने एकता-प्रगति के लिए कर दिया जीवन समर्पित: निपुण शर्मा 

मुखर्जी ने एकता-प्रगति के लिए कर दिया जीवन समर्पित: निपुण शर्मा 

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा अध्यक्षता में जिला भाजपा कार्यालय में जनसंघ संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्म दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस मौके पर पंजाब भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व मंत्री विजय सांपला समेत कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की। मुखर्जी के समक्ष पुष्पांजलि अर्पण करने के बाद भाजपा जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा ने कहा कि राष्ट्र के लिए प्राणों का बलिदान देने वाले मां भारती के सपूत डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी हमेशा हमारे पथ–प्रदर्शक रहेंगे। जम्मू–काश्मीर से धारा 370 खत्म करके देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्यामा प्रसाद जी के अधूरे सपनों को साकार किया।

Advertisements

पूर्व मंत्री विजय सांपला ने कहा कि मुखर्जी जी के आदर्श देश भर में लाखों लोगों को प्रेरित करते हैं। डॉ मुखर्जी ने अपना जीवन भारत की एकता और प्रगति के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने खुद को एक उल्लेखनीय विद्वान और बुद्धिजीवी के रूप में भी प्रतिष्ठित किया। पूर्व मंत्री सांपला ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की विचारधारा को एक पौधे से वटवृक्ष बनाने वाला परिवार आज की भारतीय जनता पार्टी की नींव के पत्थर है। इन परिवारों को ना तो कभी सत्ता के लोभ ने इन्हे प्रभावित किया,ना ही विपक्ष की तपिश से इनका पथ भ्रष्ट हुआ।आज भाजपा उनके दिखाए मार्ग पर चलकर राष्ट्रहित में काम कर नए आयाम स्थापित कर रही है। इस मौके पर पार्षद नरिंदर कौर, जिंदू सैनी, सुरेश भाटिया, अश्वनी ओहरी, कमलजीत सेतिया, अश्वनी गैंद, अजय शर्मा, यशपाल शर्मा, प्रेम बजाज, शिवम ओहरी, संजीव अरोड़ा, यशु जैन, पवन शर्मा, कुर्बान, सूरज शर्मा, सुनंदन सूद, अरुण जैन, पाल सिंह, राजन शर्मा, अमरीक सिंह, नितिन कुमार, अंगद कुमार, धर्मेंद्र सिंह, अश्वनी शर्मा छोटा, राकेश कुमार, अंकित आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here