Tuesday, October 20, 2026
Home Hoshiarpur मनोहर सिंह ने सिविल सर्जन कार्यालय के सुपरिंटेंडेंट का कार्यभार संभाला

मनोहर सिंह ने सिविल सर्जन कार्यालय के सुपरिंटेंडेंट का कार्यभार संभाला

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री मनोहर सिंह ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग पंजाब के आदेशों के अनुसार पदोन्नति के बाद कार्यालय सिविल सर्जन होशियारपुर में सुपरडेंट के पद का कार्यभार संभाल लिया है। इस अवसर पर कार्यालय के समस्त स्टाफ ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

Advertisements

इससे पहले मनोहर सिंह सिविल सर्जन कार्यालय, कपूरथला में कार्यरत थे। ज्वाइनिंग के अवसर पर बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि वह 1989 से स्वास्थ्य विभाग में अपनी विभागीय सेवाएं निभा रहे हैं। वर्ष 2000 से कपूरथला में अपनी ड्यूटी निभाने के बाद अब वह पदोन्नति के बाद दी गई विभागीय जिम्मेदारियां पूरी निष्ठा से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि कार्यालय का सारा काम समय पर होगा और किसी को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here