Tuesday, October 20, 2026
Home Hoshiarpur स्वास्थ्य विभाग की खाद्य सुरक्षा टीम ने लाइसेंस एवं रजिस्ट्रेशन के लिए...

स्वास्थ्य विभाग की खाद्य सुरक्षा टीम ने लाइसेंस एवं रजिस्ट्रेशन के लिए लगाया शिविर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज)। माननीय कमिश्नर फ़ूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन पंजाब डा. अभिनव त्रिखा और सिविल सर्जन होशियारपुर डा. पवन कुमार शगोत्रा ​​के दिशा-निर्देशों के अनुसार तंदुरुस्त पंजाब अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा लोगों को स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण भोजन प्रदान करने हेतु जागरूक करने के लिए सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। इसके तहत आज तलवाड़ा के निकट अमरोह गांव में फ़ूड सेफ्टी अफ़सर मुनीश सोढ़ी के नेतृत्व में दुकानदारों के लिए पंजीकरण और लाइसेंस बनाने के लिए एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के गाँवों से लगभग 28 दुकानदारों ने भाग लिया। उन्हें विभागीय नियमों की जानकारी दी गई और मौके पर ही उनका पंजीकरण कर लाइसेंस बनाए गए। 

Advertisements

खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुनीष सोढ़ी ने दुकानदारों को संबोधित करते हुए कहा कि वे कोई भी एक्सपायरी खाद्य सामग्री न बेचें, बल्कि ऐसी वस्तुओं को तुरंत नष्ट कर दें ताकि किसी के स्वास्थ्य से खिलवाड़ न हो। यदि कोई दुकानदार एक्सपायरी डेट का सामान बेचता पाया गया तो उसके खिलाफ विभागीय नियमों के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर राजवीर कौर एलटी फ़ूड सेफ़्टी वैन, अरविन्दरजीत सिंह तथा नरेश कुमार हाज़िर रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here