Tuesday, October 20, 2026
Home Hoshiarpur पूर्व पार्षद धीर ने अपने पिता की याद में शिव मंदिर स्त्री...

पूर्व पार्षद धीर ने अपने पिता की याद में शिव मंदिर स्त्री सभा में माता बंगलामुखी की मूर्ति स्थापित करवाई

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। प्राचीन शिव मंदिर स्त्री सभा नई आबादी में पूर्व पार्षद व स्वर्णकार संघ पंजाब वन के सीनियर उपप्रधान सुदर्शन धीर ने अपने स्वर्गीय पिता की याद में माता बंगलामुखी जी की मूर्ति स्थापित करवाई। इस दौरान मंदिर में उपस्थित श्रद्धालुओं ने माता बंगलामुखी और माता सीता जी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में हवन यज्ञ किया और भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया।

Advertisements

इस मौके पर श्री धीर ने परिवार सहित उपस्थित होकर पूजन करवाया और सभी को माता बंगलामुखी और माता सीता जी के जन्मोत्सव की बधाई दी। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी विष्णु दत्त शर्मा, तृप्ता धीर, पायल धीर, शाम धीर, नोबल धीर, नेहा धीर तथा लक्ष्य धीर आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here