Friday, October 30, 2026
Home Hoshiarpur अज्जोवाल स्कूल के प्रिंसिपल ने अध्यापकों को किया सम्मानित

अज्जोवाल स्कूल के प्रिंसिपल ने अध्यापकों को किया सम्मानित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल अज्जोवाल में गर्मियों की छुट्टियों के दौरान बच्चों को ऑनलाइन तथा ऑफलाइन सामाजिक कार्यों के साथ जोड़ने वाले अध्यापकों को प्रिंसिपल अशोक कुमार ने सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि छुट्टियों के दौरान बच्चों ने समाज भलाई के कार्यों को सीखा। इसके अलावा उन्होंने पौधारोपण कार्यक्रम में भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। इतना ही नहीं उन्होंने अपने आसपास के क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को पुख्ता बनाने के लिए भी काम किया। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य है। इनका सर्वांगीण विकास होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि बच्चा पर अध्यापकों के कहने का अधिक असर होता है।

Advertisements

उन्हें यह देखकर अच्छा लगा कि बच्चे सामाजिक कार्यों के लिए खुद व खुद आगे आए। प्रिंसिपल अशोक कुमार ने इस मौके पर चढ़दा सूरज कार्यक्रम के तहत एक्टिविटी करवाने वाली अध्यापिकायो सुकृति कश्यप, रजनीश तथा बबनीत को विशेष तौर पर सम्मानित किया।इस मौके पर लेक्चरर संदीप सूद किशोर लाल तथा परमजीत सिंह भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here